• Mon. May 25th, 2026

पहाड़ों की रानी मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने को उमड़ रहे पर्यटक

ByJanwaqta Live

May 24, 2026

मसूरी,। इन दिनों पर्यटन नगरी में पर्यटकों की आवाजाही अच्छी खासी बढ़ गयी है व पर्यटक पहाड़ों की रानी मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य व यहां की ठंडक भरी हवा व खुश गवार मौसम का आनंद ले रहे है। जिसके कारण मसूरी के आस पास के सभी पर्यटक स्थलों में खासी रौनक नजर आ रही है व व्यापारियों के चेहरे खिल गये है। पर्यटन व्यवसाय ये जुड़े सभी लोगों का रोजगार चल पडा है। इस वीकएंड मसूरी में शनिवार को लगभग 90 प्रतिशत होटल पैक रहे जबकि रविवार को 70 प्रतिशत होटल पैक रहे।
मैदानी कक्षेत्रों में बदन झुलसाने वाली गर्मी पड़ने के बाद पर्यटकों का रूख पहाड़ों की रानी मसूरी की ओर हो गया है, जिसके कारण मसूरी का पर्यटन व्यवसाय चल पड़ा है। मसूरी व आस पास के पर्यटक स्थलों कैंपटी फॉल, धनोल्टी, जार्ज एवरेस्ट, गनहिल, लाल टिब्बा, अटल उद्यान आदि सभी पर्यटक स्थलों पर खासी रौनक नजर आयी। वहीं शाम ढलते ही मालरोड पर पर्यटको की चहलकदमी माहौल को रंगीन बना रहा है। मालरोड पर शाम के समय खासी भीड़ हो रही है, लेकिन बीच बीच में दुपहिया वाहनों के चलने से पर्यटकों की आजादी में खलल डाल देते हैं, हालंाकि नगर पालिका प्रशासन प्रतिबंधित समय में मालरोड पर वाहनों को नहीं चलने दे रही व बाकायदा एक टीम इस पर नजर रखे रहती है लेकिन उसके बाद भी लोग मान रही रहे। जिससे पर्यटकों को परेशानी होती है। मालरोड पर शाम का समय रंगीनियों में डूबा रहता है पर्यटक मालरोड पर हटलने के साथ ही बैंचों पर बैठकर यहां के मौसम का आनंद लेता है व दून के दृश्य का आनंद लेता है, व्यू प्वाइंट पर पर्यटकों की अच्छी भीड़ लगी रहती है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस वीकएंड पर 90 प्रतिशत होटल पैक रहे जबकि रविवार को थोडा कमी आयी व 70 प्रतिशत तक रही। उन्होंने कहा कि जो पर्यटक रात्रि के समय टैक्सी से मसूरी आते है व मालरोड के होटलों में बुकिंग है तो उन्हें प्रतिबंधित समय के बाद साढे दस बजे आने देना चाहिए जब बैरियर फ्री हो जाते है, लेकिन विगत दिनों बैरियर पर हुए विवाद के बाद पालिका ने प्रतिबंधित समय के समाप्त होने के बाद भी माल रोड पर टैक्सी नहीं जाने दी जा रही जिस पर एसोसिएशन ने पालिकाध्यक्ष के पास जाकर अनुरोध किया था लेकिन उस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *