• Sun. Feb 1st, 2026

हिम्मत है तो अपने भ्र्ष्टाचार में संलिप्त नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करे भाजपा: – तेजस्वी शर्मा

Byjanadmin

Oct 8, 2018

भ्रष्टाचार महँगाई व जल्दबाजी में लिए फैसले डुबोयेंगे भाजपा की लुटिया

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
भ्रष्टाचार व महंगाई पर रोक लगाने के भारतीय जनता पार्टी के दावों को छलावा करार देते हुए ब्लॉक कांग्रेस बिलासपुर के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेतृत्व से सीधा सवाल किया है कि उनका भ्रष्टाचार मिटाने और महंगाई पर लगाम लगाने के बारे में क्या स्पष्टीकरण है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भारतवर्ष की जनता को भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास दिलाया था कि उनके सत्तासीन होते ही देश का भाग्य बदलेगा लेकिन धीरे धीरे देश व प्रदेश की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व अप्रभावी साबित हुआ है। देश के सम्मानित प्रधानमंत्री महोदय पर विश्वास व्यक्त करते हुए हिमाचल की जनता ने प्रदेश में भाजपा को सत्ता सौंपी परन्तु कुछ ही महीनों में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री असफल साबित होते दिख रहे है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशा अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेता केवल आम जनता से छलावा कर रहे हैं। भजपा द्वारा भ्रष्टाचार मिटाने की बड़ी-बड़ी डींगे हांकने के बावजूद आज देश और प्रदेश की ओर नजर दौड़ाई जाए तो सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भारतीय जनता पार्टी के राज में हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बना कर भ्रष्टाचार का लांछन लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी पार्टी में हो रहे भ्रष्टाचार और भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं ये जानने के लिए जनता उत्सुक है। जिला बिलासपुर का ही उदहारण लिया जाए तो हाल ही में भ्रष्टाचार को आधार बना कर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन जुर्म में दर्ज चालान माननीय सत्र न्याय्याधीश बिलासपुर की अदालत में दाखिल हुआ है लेकिन इतना होने के बावजूद इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के नेता चुप बैठे हैं । उन्होंने स्पष्ट शब्दों में माननीय मुख्यमंत्री , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व बिलासपुर जिलाध्यक्ष से इस विषय पर पार्टी स्टैंड का सटीक स्पस्टीकरण मांगा है। यदि भाजपा जनता से किए वादे को निभाना चाहती है तो अपने भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके दिखाएं तब उन्हें दूसरे दलों के नेताओं के खिलाफ बोलने का हक मिलेगा ।साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राशन, गैस व डीजल- पेट्रोल की कीमतों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है जिसका नतीजा उन्हें आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में भुगतना होगा । जनता अपना जवाब देने के लिए बिल्कुल आतुर है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की देशव्यापी सकारात्मक सोच, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ठाकुर के प्रभावी निर्देशन, वरिष्ठतम नेता पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के अनुभवी मार्गदर्शन , विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के साथ साथ तेजतर्रार वरिष्ठ नेताओं राम लाल ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आशा कुमारी, जी एस बाली, युवा राष्ट्रीय महासचिव सुधीर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव राकेश कालिया व राजेश धर्माणी सरीखे नेताओं के साथ साथ संगठन के आपसी सामंजस्य व सामूहिक व्यूरचना के परिणामस्वरूप कांग्रेस पार्टी भाजपा के दुर्ग को भेदते हुए इस बार हिमाचल प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर जीत का परचम लहरायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *