• Wed. Jul 1st, 2026

मुख्यमंत्री ने सैनिक की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

Byjanadmin

Oct 26, 2018

कांसैप्ट इमेज

जनवक्ता ब्यूरो शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सैनिक ब्रिजेश कुमार, जो शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे, की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
32 वर्षीय ब्रिजेश कुमार ऊना जिला के बंगाणा उपमण्डल के नानवीं गांव के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिजेश कुमार ने देश की एकता, अखण्डता व सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों ने देश के खातिर हमेशा से सर्वोच्च बलिदान दिए हैं तथा उनके ये बलिदान देश व प्रदेश के लोगों द्वारा हमेशा याद किए जाएंगे।
अपने शोक सन्देश में जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंग्त आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *