• Fri. May 1st, 2026

वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस से रूप में मनायी

Byjanadmin

Oct 31, 2018

जनवक्ता ब्यूरो मंडी

स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री श्री वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस से रूप में मनायी गयी । इस उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मंडी के सेरी मंच पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने की । इस अवसर पर सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे वल्लभ भाई पटेल अपनी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए याद किए जाते हैं। आजाद भारत को एकजुट करने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक ऐसा नाम है, जिन्हें भारत के वर्तमान भौगोलिक स्वरूप का निर्माता कहा जाता है। 500 से अधिक रियासतों को भारतीय गणराज्य में मिलाने का श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद उन्हें उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पद सौंपा गया। उनक प्राथमिकता देसी रियासतों को भारत में शामिल करने की थी। इस कार्य को उन्होंने बिना किसी बड़े लड़ाई-झगड़े के बखूबी पूरा किया। देश के एकीकरण में उनका अहम योगदान रहा, जिसके चलते ही उन्हें भारत का लौह पुरूष कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी सरदार पटेल का बड़ा योगदान है। स्वतंत्रता संग्राम में उनका पहला व बड़ा योगदान खेड़ा संघर्ष में रहा। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों का आहवान करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहते हुए मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करें । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी उज्जवल भविष्य के पथ पर चलते हुए देश के विकास में अपना योगदान दें इस अवसर पर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की अमिट छाप सदियों तक राष्ट्रीय जीवन पर रहेगी और भारतवासी सदैव उनसे प्रेरणा ग्रहण करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि श्री वल्लभ भाई पटेल भारत को एक करने में स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के उपरांत स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की रियासतों को मिलाकर एक राष्ट बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
उन्होंने श्री वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजली दी तथा उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई । इसके अतिरिक्त श्री वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर आधारित भाषण, निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किये । बाद में उन्होंने रन फाॅर यूनिटी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस मौके पर विधायक हीरा लाल, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, नगर परिषद की अध्यक्षा सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष विशाल, पार्षदगण, जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर, सदर भाजपा मंडल के अध्यक्ष मुनीष कपूर, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *