• Sat. Apr 25th, 2026

सामूहिक रूप से संभव बनाया जाएगा बिलासपुर का विकास : सुभाष ठाकुर

Byjanadmin

Nov 2, 2018

तीनों विधायक सामूहिक रूप से हर संभव प्रयास करेगें कि समस्याओं का निवारण त्वरित हो

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बिलासपुर के विकास और हितों की रक्षा के लिए जिला के तीनों विधायक सामूहिक रूप से हर संभव प्रयास करेगें कि समस्याओं का निवारण त्वरित हो और बेहतर विकास के साथ बिलासपुर के लोगों को हर प्रकार की सहुलियतें मिले। यह उद्गार स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर ने बार ऐसोशिएशन बिलासपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अपने सम्बोधन में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के आने की अल्पावधि में ही बिलासपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दिया गया है। उन्होंने जिला बिलासपुर के क्षेत्रीय चिकित्सालय का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां पहले मात्र 9-10 डाक्टर कार्य कर रहे थे अब 22 चिकित्सक लोगों की सेवा कर रहे है जिसमें विशेषज्ञ डाक्टरों की भी नियुक्तियां सुनिश्चित बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर वासियों ने प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए भाखड़ा बांध बनाने के लिए अपनी भूमि, खेत, घर-बार, अपनी संस्कृति का त्याग किया है। विस्थापितों के दर्द को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के सन्मुख उठाया गया और मानवता के नाते हल निकालने का आग्रह किया गया जिसका का प्रतिफल यह है कि मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में घोषणा कि है कि विस्थापितों के हितों का पूर्ण ख्याल रखा जाएगा। उनके हकों का हनन नही होगा।
उन्होंने कहा कि जहां बिलासपुर में पुनः चीफ कंजरवेटर का कार्यालय आरंभ करवाया गया है वहीं एम्स और हाईड्रो इलेकट्रिकल कालेज का निर्माण कार्य भी आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को पंख लगाने के लिए अली खडड् पर निर्मित की जाने वाली कृत्रिम झील कारगार भूमिका का निर्वहन करेगी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के बस अडडे को मार्डन बस अडडा बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है जिसें शीघ्र ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

जिला बार ऐसोशिएशन के पदाधिकारी व सदस्य

उन्होंने वार ऐसोशिएशन बिलासपुर द्वारा रखी गई मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग से चर्चा करके विद्युत ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करवाने के प्रयास किए जाएगें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से निश्चित रूप से ई-लाइब्रेरी आरंभ की जाएगी तथा शौचालय का निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ नीतिगत मांगों को पूर्ण करने के लिए सरकार के सन्मुख मामला उठाया जाएगा।
इस अवसर पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जे.आर कटवाल व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र गर्ग ने भी वार ऐसोशिएशन को आश्वसत किया कि अपने विधानसभा क्षेत्रों व जिला स्तरीय समस्याओं के निवारण के लिए वे संयुक्त रूप से विधानसभा में उठाएगें और समस्याओं के हल के लिए हर संभव प्रयास करेगें।
इस अवसर पर वार ऐसोशिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा ने वार रूम के लिए फर्निचर, लाईब्रेरी के लिए किताबें, रेगुलर कंजियूमर कोर्ट के लिए भवन व रेगुलर लेबर कोर्ट की सर्किट, माह में एक बार ट्रिबूनल बैंच लगवाने की भी व्यवस्था करवाने का आग्रह किया ताकि लोगों को त्वरित व सस्ता न्याय उनके घर-द्वार पर उपलब्ध करवाया जा सके।
इस अवसर पर वार ऐसोशिएशन द्वारा विधायक सुभाष ठाकुर, राजेन्द्र गर्ग, जे.आर कटवाल, उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ई0 वी.एन पराशर को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पब्लिक प्रोसिक्यूटर, वार कौंसिल प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लो, अध्यक्ष लघु उद्योग संघ प्रेम डोगरा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अमर सिंह, दौलत राम, अमर नाथ, रोशन लाल, विजय कुमार तथा वार ऐसोशिएशन के पदाधिकारी व सदस्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *