• Thu. Sep 24th, 2026

बिटिया फाउंडेशन ने अपंग परिवार की सहायता को सौंपा ज्ञापन

Byjanadmin

Nov 2, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बिटिया फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल इसकी अध्यक्ष सीमा सांख्यान के नेतृत्व में एडीएम बिलासपुर से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में बिलासपुर जिले के बैरी रजादियां के निकट गांव नालग की निवासी चंपा देवी को सहायता देने बारे में मांग की गई है। सीमा सांख्यान ने बताया कि इस महिला के पति और यह स्वयं अपंग और मंदबुद्धि हैं । इनका एक बच्चा भी है तथा उनका घर भी कच्चा है । उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि इस परिवार को अभी तक आईआरडीपी में नहीं रखा गया। अगर ऐसे गरीब परिवारों को यह सुविधा नहीं दी जा रही तो फिर किसे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों को अपंग पेंशन लगाई जाए और इस परिवार को आईआरडीपी में डाला जाए। प्रतिनिधि मंडल में हुकुम चंदेल, ऋषि धीमान व पिंकी देवी भी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *