• Sat. Apr 25th, 2026

एनपीएसइए ब्लॉक सदर की बैठक अब जिला स्तर पर

Byjanadmin

Nov 2, 2018

शनिवार को बैठक बिलासपुर सरकट हाउस में दो बजे से

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

शनिवार को एनपीएसइए कर्मियों की ब्लॉक सदर की बैठक को अब जिला स्तर का कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए सदर ब्लॉक जिला बिलासपुर के अध्यक्ष शशीपाल शर्मा ने बताया कि साथियों की मांग पर इसे ब्लाक के बजाए जिला स्तर का किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक बिलासपुर सर्किट हाउस में दोपहर दो बजे शुरू होगी। बैठक में हर विभाग के महिला व पुरूष साथियों की अत्यधिक आवश्यकता होगी। ताकि बैठक में दिल्ली चलने की पूरी रणनीति पर सबकी बात सुनकर समय रहते कोई निर्णय लिया जा सके। बैठक में हर विभाग के एनपीएसइए प्रभारी, एनपीएसइए राज्य पदाधिकारी, जिला एनपीएसइए पदाधिकारी, जिला महिला विंग व अन्य अभी ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी आमंत्रित किए गए हैं। बैठक में 26 नवम्बर को दिल्ली में होने वाले संसद घेराव पर रणनीति बनाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *