जनवक्ता ब्यूरो शिमला
राज्य सरकार ने पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को अधिक ऊॅंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की एडवाईजरी जारी की है।
मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने अप्रत्याशित बर्फबारी के मध्यनजर लोगों से अधिक ऊॅंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण, राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन मनीषा नंदा ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण चम्बा जिले के होली क्षेत्र फंसे तीन युवकों को बचा लिया गया है।
मनीषा नंदा ने बताया कि सोमवार को फंसे युवकों को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया। सभी तीन युवक सुरक्षित हैं तथा इन्हें ऐहतीयाती जॉंच के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

