• Sun. Apr 26th, 2026

यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए एचआरटीसी ने कमर कसी

Byjanadmin

Nov 9, 2018

बिलासपुर में पथ परिवहन निगम पूरी तरह से तैयार

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

दीपावली पर्व के बाद बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए एचआरटीसी ने कमर कस ली है। आने जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए निगम ने खाका तैयार कर लिया है। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि हालांकि हर साल विशेषकर दीपावली के त्योहार में यह परेशानी होती है लेकिन इस बार यह पर्व बुधवार को आया तथा आगे रविवार तक छुट्टियां आदि होने के कारण यात्रियों का इतना दबाव नहीं बन रहा है। लोग रूटीन की बसों में आराम से आ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तक काफी भीड़ छंट जाएगी तथा इससे दबाव भी कम होगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को कोई अतिरिक्त बस अड्डा बिलासपुर से नहीं भेजी गई जबकि शुक्रवार को चार बसें चंडीगढ़ को रवाना की गई। इसके अलावा 10 व 11 अक्तूबर को घुमारवीं से दिल्ली वाया बिलासपुर शाम को छह व सात बजे रवाना होंगी। इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ बद्दी के लिए भी 10 व 11 को स्पेशल बसें भेजी जाएंगी। उल्लेखनीय है दीवाली के त्योहार से पहले चंडीगढ़ बद्दी से बिलासपुर की ओर आने वाले मुसाफिरों की तादात बहुत च्यादा हुआ करती है लेकिन इस बार खास बात यह रही कि यहां से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले कहीं अधिक थी। यही कारण रहा कि बिलासपुर से इस बार दीपावली से पूर्व भी कई स्पेशल बसें भेजी गई। बिलासपुर बस अड्डा प्रभारी एवं मुख्य निरीक्षक सुरजीत सिंह पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वे दिन भर पूरे परिसर में घूम घूम पर हर आने जाने वाली बस का जायजा ले रहे हैं तथा सवारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए भी सभी से संपर्क साधा जा रहा है।
बाक्स

त्योहारों के सीजन में सदैव एचआरटीसी सविनय सेवा के ध्येय पर खरा उतरती है। इस बार भी यात्रियों की तादात को देखते हुए खाका तैयार कर लिया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पवन शर्मा
आरएम बिलासपुर

बाक्स

बस अड्डा बिलासपुर तथा घुमारवीं व झंडूता की ओर से चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़ वाया बिलासपुर गाडियों में सवारियों का सहजता से भेजा जा रहा है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल बसें भी लगाई जा रही है।
सुरजीत सिंह
सीआई एवं बस अड्डा प्रभारी बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *