• Sun. Apr 26th, 2026

एनएच के मामले में प्रदेश सरकार को श्वेत पत्र जारी करे : मुकेश अगिनहोत्री

Byjanadmin

Nov 13, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

विपक्ष के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि एनएच के मामले में प्रदेश सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए क्योंकि इससे ही पता चल पाएगा कि कितनी धनराशि इस मद में व्यय हुई है। अग्निहोत्री ने कहा कि सेब के आयात शुल्क को बढ़ाने के मुद्दे पर भी वर्तमान सरकार ने प्रदेश के बागवानों को ठगा है।
केंद्र के जितने भी प्रोजेक्ट प्रदेश को कांग्रेस शासन में आबंटित हुए थे, उनके निर्माण कार्य की गति दिल्ली सरकार ने धीमी कर दी है। अब सांसदों को इसके लिए एक-एक बात का जवाब देना होगा।
प्रदेश सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय में अभी तक एक भी ईंट नहीं लगा पाई है। प्रदेश सरकार अपनी साख बचाने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की बात कर रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की वादा खिलाफी मुख्य मुद्दा रहेगा। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े-बड़े वादे और ऐलान किए थे, लेकिन सत्ता का एक साल बीत जाने के बाद भी उन वादों को अमल करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण को लेकर प्रदेश के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *