• Sun. Apr 26th, 2026

महासंघ का 52वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा : इन्द्र सिंह ठाकुर

Byjanadmin

Nov 17, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर

हिमाचलप्रदेश राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महांसंघ की जिला बिलासपुर इकाई ने घोषणा की है कि 20 नवंबर को बिलासपुर नगर के चंगर सैक्टर में स्थित “ स्वतन्त्रता सेनानी पार्क “ में महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय रमेशचंद्र शर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद महासंघ का 52वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा । जिला बिलासपुर कर्मचारी संघ के जिला प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर बिलासपुर के जूझारू ,निडर और निर्भीक पूर्व कर्मचारी नेताओं रामसिंह , केश पठानिया ,रामलाल शर्मा और स्वर्गीय कृष्ण सिंह धीमान की धर्मपत्नी को संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा जबकि कर्मचारियों के हितों के रक्षा के लिए विभिन्न कर्मचारी नेताओं और कर्मचारियों द्वारा दिये गए बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्र्धांजली भेंट की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *