जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के अन्र्तगत आज बिलासपुर के जिला न्यायिक परिसर में इस सेवा का आयोजन किया गया जिसमें जिला के सभी न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं ने अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जाच करवाई व इस अनूठी सेवा के लिए लोकप्रिय लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा संसदीय क्षेत्र की जनता को अस्पताल सेवा के जरिये जिसमें चिकित्सा सुविधा से परिपूर्ण मोबाइल मैडीकल युनिट दूर दराज गाॅवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध करवाने की पहल रंग ला रही है।सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की अपार सफलता को देखते हुए अब राज्य सरकार पूरे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल मैडीकल वैन के जरिए ईलाज करेगी उन्होने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर की दूरगामी सोच का लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिलने जा रहा है। उनकी ये पहल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा प्रदेश में एक चिकित्सा क्रांति की तरह है। पूरे संसदीय क्षेत्र में लगभग 28000 से ज्यादा लाभार्थियों ने इस सेवा के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को दूर किया है। इस जनहितकारी पहल के लिए संसद अनुराग ठाकुर बधाई के पात्र है।

