• Sat. Apr 25th, 2026

हिमाचल सरकार के कुछ अधिकारी इधर से उधर

Byjanadmin

Nov 22, 2018


जनवक्ता ब्यूरो शिमला
वीरवार को हिमाचल सरकार ने अपने आईएएस अधिकारियों के पदों में आंशिक फेरबदल किया है। सरकार ने 4 आईएएएस अफसरों के तबादले किए हैं। स्टेट सिविल सप्लाई के एमडी डा. एसएस गुलेरिया को हटाकर उनकी जगह बीसी बडालिया को नया एमडी बनाया गया है। गुलेरिया को सरकार ने श्रम आयुक्त कम निदेशक रोजगार विभाग बनाया है। वे एचपीएसआईडीसी के एमडी के पद पर अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।बीसी बडालिया अभी तक निदेशक परिवहन थे। एसआईडीसी के एमडी कैप्टन जेएम पठानिया का तबादला निदेशक परिवहन विभाग के पद पर किया गया है। निदेशक पब्लिक फाइनांस एंड पब्लिक इंटरप्राइजेस कम विशेष सचिव वित्त अबीत हुसैन सिद्दिकी को विशेष सचिव उद्योग बनाया गया है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
एचपीयू के रजिस्ट्रार एवं एचएएस अफसर केके शर्मा का तबादला निदेशक भाषा एवं संस्कृति के पद पर किया गया है। वे इस पद से राकेश कोरला को रिलीव करेंगे। सरकार ने एचएएस अधिकारी और मिल्कफैड के एमडी घनश्याम चंद को एचपीयू रजिस्ट्रार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *