जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
साईस ओलिंपयाड के दौरान आयोजित अंतराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल का श्रेष्ठ पदर्शन रहा । इसमें कक्षा प्रथम के आदविक परमार, कक्षा तृतीय के वैभव लखनपाल, कक्षा चैथी के क्षितिज चड्डा, कक्षा छठी के अर्जुन राठौर, कक्षा सातवीं के शौर्य कपिल, कक्षा आठवीं के आर्यन कँवर, कक्षा दसवीं की कशिश ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के चिराग राव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण चैहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस तरह कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं आत्म विश्वास की भावना जाग्रत होती है। उन्होने विजेता बच्चों और समनव्यक पंकज कुमार को बहुत-बहुत बधाई दी।

