हिमाचल के लड़कों की सब जूनियर टीम भी भाग लेगी
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
स्पोर्ट्स सेंटर सर्वोदय विद्यालय पीतमपुरा नई दिल्ली में आगामी 26 से 30 दिसम्बर तक 35वीं सब जूनियर अंडर-15 लड़कों के वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमे हिमाचल की सब जूनियर टीम भी भाग लेगी। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नन्द किशोर शर्मा व कोषाध्यक्ष मुनीश राणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला हैंडबाल संघ द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम ऊना में सब जूनियर टीम के चयन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित गत 8 दिसम्बर को आयोजित किये गए थे। जिसमें 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया था। टीम का प्रशिक्षण शिविर आगामी 20 से 25 दिसम्बर तक ऊना के दुलैहर में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 25 शाम को टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना होगी। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के मीडिया इंचार्ज कर्ण चन्देल ने बताया कि टीम में ऊना जिला से यश राणा, लखविंदर, सौरभ, मुनीश, अर्शदीप, गौरव, लखविंदर, अरिक्स, जिला कांगड़ा से कार्तिक, स्पोर्ट्स हॉस्टल से नितेश, आदर्श व अभिषेक, जिला बिलासपुर से कनिष्क, आरव व मंडी से विदुर को शामिल किया गया है। इसके अलावा स्टैंड में ऊना के अनमोल, रणदीप, सोलन के चन्दन व कांगड़ा के निखिल को रखा गया।

