• Fri. May 8th, 2026

शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक ईंट शहीद के नाम अभियान में योगदान दें- विवेक भाटिया

Byjanadmin

Dec 20, 2018

लेंटल पड़ने से पहले पूजा अर्चना करते उपायुक्त विवेक भाटिया

शहीद स्मारक के लिए कचौली के जसपाल ने दिया एक ट्रक बजरी योगदान

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बिलासपुर में निर्मित किए जा रहे शहीद स्मारक का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वीर सपूत शहीदों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। यह बात उपायुक्त विवेक भाटिया ने शहीद स्मारक में लेंटल डालने के कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ करने के उपरांत कही। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक की चार दिवारी का कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण किया जा रहा है। इस अवसर पर जसपाल निवासी कचौली ने एक ट्रक बजरी का शहीद स्मारक के निर्माण के लिए योगदान स्वरूप प्रदान किया।
उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक के लिए एक ईंट शहीद के नाम अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत भारी संख्या में लोग सीमेंट, सरिया, रेत व बजरी देकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कोई भी नागरिक राष्ट्र भक्ति के इस महायज्ञ में अपनी आहुतियां अर्पित कर के शहीदों के बलिदान को सम्मान देने की दृष्टि से यह सौभाग्य प्राप्त कर सकता हैं। इस अभियान की मुख्य विषेशता यह है कि इसमें लोगों से केवल एक ईन्ट, सिमेन्ट या निर्माण कार्यो में प्रयुक्त होनें वाली अन्य सामग्री को ही एकत्रित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक में जिला बिलासपुर के वीर सैनिकों के नाम युद्ध स्मारक पटिका में अंकित किए जाएंगे इसके साथ ही शहीद स्मारक में व्यापक विस्तारीकरण व सौन्दर्यकरण के अतिरिक्त विभिन्न भाषाओं के साथ- साथ स्थानीय बोली में शहीदों की बलिदान गाथाओं को प्रसारित करने की व्यवस्था होगी तथा राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत धुनों व गीतों की स्वर लहरियों से शहीद स्मारक को संगीतमय बनाया जाएगा। उन्होंने ‘एक ईंट शहीद के नाम‘ अभियान को नित नई गति प्रदान करने के लिए सभी वर्गों के लोग शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अपना योगदान दे।
इस अवसर पर एसई0 लोक निर्माण अजय गुप्ता, डीएसपी संजय शर्मा, डा0 प्रवीण शर्मा, अभियान के मुख्य संयोजक संजीव राणा, जिला संयोजक सूबेदार प्रेम सिंह मिन्हास, श्री नैना देवी जी से संयोजक लेख राम ठाकुर, सचिव अरूण महाजन, कै0 बाबू राम, करण चंदेल, सुबेदार राम लाल व सुरेश चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *