• Fri. May 8th, 2026

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का जन्मदिवस मनाया

Byjanadmin

Dec 22, 2018


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
नगर के निहाल सैक्टर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च पाठशाला में देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल शालिनी शर्मा व गणित विषय प्रभारी पूनम शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इस दिवस को यादगार बनाया गया। गणित विषय प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडू के डरोड में साधारण परिवार में हुआ। विलक्षण बुद्धि के स्वामी श्रीनिवास रामानुजम ने देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण के माध्यम से उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके अलावा रंगोली, मॉडल तथा गणित के सूत्र आदि का प्रदर्शन किया। प्रिंसीपल शालिनी शर्मा ने बच्चों का प्रोत्साहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *