• Sat. Apr 25th, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभाओं की कमी नहीं, केबल बच्चों का मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता- सांसद अनुराग ठाकुर

Byjanadmin

Dec 23, 2018

O

घुमारवीं में क्रिकेट अकादमी का किया शुभारंभ, 36 क्रिकेट खिलाड़ियों को वितरित की किटें

आगे बढ़ने के लिए मार्ग व प्रतिस्र्पधा की भावना उत्पन्न करने के लिए सांसद भारत दर्शन के तहत 250 बच्चों ने किया भ्रमण

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ और जिला क्रिकेट संघ द्वारा घुमारवीं में बार्षिक कार्यक्रम व क्रिकेट किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने की। उन्होंने घुमारवीं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट अकादमी का भी शुभारंभ किया तथा 36 क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किटें भी वितरित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे के प्रचलन के कारण दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए एक वर्ष के भीतर प्रदेश में 70 क्रिकेट सेंटर खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक क्रिकेट अकादमी इसलिए खोली जा रहीं हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल से जोड़ा जा सके और उन्हें क्रिकेट कोचिंग दी जा सके। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों में भाग लेने से युवा मानसिक तथा शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य रहते हैं और बीमारियों से भी बचे रहते हेैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस ऐसोसिएशन को सांसद निधि से पूर्व में 40 टेनिस टेबल उपलब्ध करवाए जा चुके हैं और 100 अतिरिक्त टेबल दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार युवाओं को 300 चैस बोर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के लूहणू क्रिकेट स्टेडियम में लाईटें लगवाई जाएंगी ताकि रात को भी क्रिकेट मेचों का आयोजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अतिरिक्त अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इंडोर खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं केबल उनका मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मार्ग व प्रतिस्र्पधा की भावना उत्पन्न करने के लिए सांसद भारत दर्शन शुरू किया गया है जिसके तहत टाॅपर बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों व गणमान्य व्यक्तियों से मिलाया जा रहा है ताकि बच्चों को जागरूक बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक 250 बच्चों को एनडीए, इसरो, एमआईटी पुणे, टेक्नोलाॅजी समिट का भ्रमण करवाने के साथ-साथ उप राष्ट्रपति से भी मिलाया गया।
उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच के लिए सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा के तहत 8 मोवाईल वाहन सेवा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इस सेवा के माध्यम से संसदीय क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें लगभग 5 करोड़ रूपए का निशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2019 तक लगभग 1 लाख लोगों को कवर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भानुपली-बिलासपुर रेलवे लाईन के लिए 400 करोड़ रूपए केन्द्र से स्वीकृत करवाए गए तथा प्रदेश सरकार ने भी इस कार्य के लिए 108 करोड़ रूपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बिलासपुर के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान(एम्स) खोला जा रहा है। हमीरपुर में मेडिकल कालेज शुरू कर दिया गया है तथा उना में 500 करोड़ रूपए से पीजीआई सैटेलाईट केन्द्र खेला जा रहा है।
इस मौके पर विधायक राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ते नशे के कारण युवा पीढ़ी धीरे-धीरे नशे के दलदल में जकड़ती जा रही है। सही रास्ता दिखाने के लिए युवाओं को खेल गतिविधियांे के साथ जोड़ना अनिवार्य हैं ताकि वे अपनी उर्जा का सही इस्तेमाल कर सकें।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिक्रम शर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन विशाल जगोता, महामंत्री जोरावर सिंह,बीजेपी कार्य समिति सदस्य श्याम बिहारी, जिला आईटी संयोजक राजेश, पार्षद शिव कुमार के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *