• Fri. Jan 30th, 2026

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ने दिल्ली में मंगल मिलन समारोह की अध्यक्षता की

Byjanadmin

Dec 31, 2018

नई दिल्ली में रह रहे हिमाचल वासियों से आग्रह

हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान देने को आगे आएं

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह नई दिल्ली में रह रहे हिमाचल वासियों से आग्रह किया है कि वे हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान देने को आगे आएं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रदेश के लोगां की बेहतरी के लिए वे अपने सुझाव और विचार भी सामने रखें।
वह रविवार को नई दिल्ली में हिमाचल कल्याण सभा के वार्षिक मंगल मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में में रह रहे हिमाचललियों के हितों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सदैव प्राथमिकता देगी और वे किसी भी समस्या के समाधान के लिए सरकार से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने प्रदेश के बाहर रहते हुए भी हिमाचली संस्कृति के सरंक्षण कर दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिल्ली में रह रहे लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचलवासी राष्ट्रीय राजधानी तथा देश के अन्य स्थानों में रह रहे हिमाचली ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं और उनकी कार्य को सराहना मिली है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बीते एक वर्ष में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा उनके परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों को सभी स्तर पर सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश को विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत करने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता भी इस अवधि में प्रदान की है जो प्रदेश सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों का भी उल्लेख किया और कहा कि जन मंच द्वारा विभिन्न शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि युवा किसी भी देश की रीढ़ होते हैं और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है ताकि युवाओं को नशे का शिकार होने से बचाया जा सके।
उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।
हिमाचल कल्याण सभा के अध्यक्ष डी.डी. डोगरा ने मंत्री का स्वागत किया और सभा की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में विस्तार में अवगत करवाया। सभा के पदाधिकारी, सदस्य और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रह रहे हिमाचलवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *