• Tue. Jul 7th, 2026

बिलासपुर में अली खडड पुल के नीचे से युवती का शव बरामद

Byjanadmin

Jan 1, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बिलासपुर शहर के साथ लगते अली खडड पुल के नीचे से युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शैलजा (21) 12 दिसंबर से घर से लापता थी। परिजनों ने बरमाणा थाना में युवती के लापता होने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पर युवती के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मंगलवार को ग्रामीणों ने अली खड्ड में पानी में तैरती हुई लाश देखी। इसकी सूचना तुरंत सदन थाना में दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकाला। यह शव शैलजा का निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया है। युवती का शव मिलने की सूचना परिजनों को भी दे दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि लापता युवती का शव अलीखड्ड में मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि युवती की हत्या हुई है या आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *