• Fri. May 8th, 2026

महाप्रबंधक कोलडैम एसएम चौधरी ने दी स्टेशन में कार्यरत लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं

Byjanadmin

Jan 1, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
नव वर्ष के उपलक्ष्य में कोलडैम स्टेशन के टाउनशीप एरिया में कार्यरत कर्मचारियों व सहयोगी एजेसियों के संविदा श्रमिकों को मानव संसाधन कार्यालय के परिसर में एकत्र किया गया। जिसमें शुभजीत मलिक चौधरी महाप्रबंधक कोलडैम ने उपस्थित सभी लोगों से व्यक्तिगत रुप से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कोलडैम स्टेशन के अन्य अवयवों में कार्यरत कर्मचारियों व सहयोगी एजेसियों के संविदा श्रमिकों से भी मिलकर उन्हें तथा उनके परिजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक कोलडैम ने सभी श्रमिकों को मिठाई के पैकेट भी भेंट किये। इस अवसर पर कोलडैम स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *