
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
ऋषिकेश पाठशाला में पढ़ने वाले यथार्थ ऋषि सुपुत्र यशपाल का चयन अंडर-14 नेशनल हाकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यथार्थ की इस उपलब्धि से स्कूल ही नहीं बल्कि इलाके में प्रसन्न्ता का माहौल है। यथार्थ होनहार छात्र होने के साथ-साथ उत्कृष्ट खिलाड़ी भी है और इसी के चलते यथार्थ का चयन अब नेशनल के लिए हुआ है। गौर हो कि यथार्थ बिलासपुर की ऋषिकेश रावमापा में पढ़ता है और पहला बिलासपुर का ऐसा छात्र है जो कि हिमाचल से स्कूली अंडर-14 प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। नेशनल की तैयारी के लिए शिविर सिरमौर के माजरा में लगेगा जिसमें यथार्थ ऋषि प्रशिक्षण लेगा। उसके बाद नेशनल प्रतियोगिता जो कि हिसार में आगामी 10 से 14 जनवरी तक होगी में भाग लेगा। हाकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, अंपायर एवं स्कूल के डीपीई विकास पुंडीर की देखरेख में पनपे इस खिलाड़ी ने अपनी कठिन मेहनत के बूते स्कूल का नाम रोशन किया है। इस स्पर्धा में यह पहला बालक है जिसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वयं को साबित करने का प्रयास किया और कामयाब भी हुआ। उनके इस चयन पर अभिभावकों और स्कूल प्रधानाचार्य सुखदेव और प्रशिक्षक विकास पुंडीर के साथ अन्य स्टाफ में शामिल मदन चंदेल, सुभाष चंदेल, भगत सिंह, प्रीतम ठाकुर, प्रतिमा, भावना, अनीता, मनोज भाटिया, मनोज, सुनील, पारूल, सुरेश वर्मा, विनोद, सुरम सिंह ने स्कूल प्रबंधन प्रधान राकेश नड्डा व ग्राम पंचायत प्रधान डमली प्रेमलाल चौधरी ने खिलाड़ी छात्र को शुभ कामनाएं दी और कहा कि यह विद्यालय व इलाके के लिए हर्ष का विषय है।
