• Fri. May 8th, 2026

फोरलेन सड़क का आकलन समिति द्वारा किया गया निरीक्षण

Byjanadmin

Jan 4, 2019

राजकीय माध्यमिक पाठशाला अमरसिंहपुरा में मिड डे मील का किया औचक निरीक्षण

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
एसडीएम शशिपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किरतपुर-नेरचैक फोरलेन सड़क के कार्य से उत्पन्न हो रही समस्याओं व खतरों का आकलन समिति द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एम.एल शर्मा, आईपीएच के एसडीओ, भू अधिग्रहण कार्यालय से अजीत वर्मा शामिल हुए। उन्होंने बताया कि उपमण्डल घुमारवीं के तहत पड़ने वाले फोरलेन सड़क के क्षेत्र गांव भजवाणी से बलोह तक समिति द्वारा निरीक्षण किया गया तथा सभी समस्याओं और संभावित खतरों की सूची तैयार कर आगामी कार्यवाही के लिए उपायुक्त को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि पुरानी सड़क पर धूलमिट्टी व अत्याधिक गड्डों से शीघ्र निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला अमरसिंहपुरा का औचक निरीक्षण किया और मिड डे मील के बारे में बच्चों से जानकारी प्राप्त की। पाठशाला के औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मिड डे मील का सैंपल नही रखा गया है और खाना भी मीनू के आधार पर नही बनाया गया है। उन्होंने अध्यापकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि खाना मीनू के आधार पर ही बनाया जाए और खाने का सैंपल भी जरूर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *