
जनवक्ता ब्यूरो शिमला
राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए सरकार राज्य की निवेश क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए इस वर्ष जून माह के दौरान एक मैगा औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय उद्योग परिसंघ के उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल के साथ एक परिचर्चा के दौरान कही, जिन्होंने आज यहां ओक ओवर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने में भारतीय उद्योग परिसंघ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
हरीश अग्रवाल ने मैगा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री को भारतीय उद्योग परिसंघ की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह तथा भारतीय उद्योग परिसंघ के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
