
जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
बड़सर विधानसभा से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सांसद अनुराग ठाकुर के मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा 51 हज़ार लाभार्थी पूरा होने पर भोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में गर्वनर आचार्य देवव्रत व पूर्वमुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आने की बात कही है। बलदेव शर्मा ने कहा ”हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा क्षेत्र की जनता के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा एक स्वास्थ्य क्रांति है।बलदेव शर्मा ने कहा सिर्फ़ 6 महीने के अंदर इस स्वास्थ्य सेवा ने 51 हज़ार लोगों को लाभ पहुँचाया है।इस अवसर पर कल प्रयास संस्था द्वारा भोटा में के स्टार होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल इस कार्यक्रम को व्यापक बनाने में सहयोग करने वालों को सम्मानित करेंगे।इतनी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ पहुँचा कर इस स्वास्थ्य सेवा ने अपनी सार्थकता सिद्ध की है” आगे बोलते हुए बलदेव शर्मा ने कहा”कल सुबह 9.30 बजे महामहिम आचार्य देवव्रत सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के लाभार्थीयों और इस सेवा को आमजनमानस तक सुलभता तक पहुँचाने वाले प्रतिनिधियों से मुलाक़ात करेंगे।महामहिम के इस कार्यक्रम में आने से हमीरपुर की जनता में उत्साह का माहौल है”
