• Sun. May 10th, 2026

जगत प्रकाश नड्डा बने उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी

Byjanadmin

Jan 5, 2019

समूचे बिलासपुर में प्रसन्नता की लहर

नड्डा का कद पार्टी में अब और बढ़ा


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

हिमाचल से सम्बंध रखने वाले भाजपा के तेज तर्रार नेता जगत प्रकाश नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह उनकी योग्यता का पारितोषिक उन्हें मिला है। समूचे बिलासपुर में इस समाचार से प्रसन्नता की लहर है। जाहिर है कि नड्डा का कद पार्टी में अब और बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने 9 राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस लिस्ट में नड्डा का नाम भी शामिल है। नड्डा को देश के सबसे बड़े राज्य (लोकसभा सीटों के हिसाब से) उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा कर्नाटक में मुरलीधर राव, किरण महेश्वरी, दिल्ली में निर्मला सीतारमण, जयभान सिंह पवैया, हरियाणा में कलराज मिश्र, विश्वास सारंग और त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर में अविनाश राय खन्ना को जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अपने लोकसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए थे।
इससे पहले अमित शाह ने मध्य प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी और छत्तीसगढ़ में डॉ. अनिल जैन प्रभारी-सह प्रभारी बनाया गया था। हिमाचल प्रदेश में तीरथ सिंह रावत, झारखंड में मंगल पाण्डेय, मणिपुर और नागालैंड में नलिन कोहली, ओडिशा में अरुण सिंह, पंजाब में कैप्टन अभिमन्यु, सिक्किम में नितिन नवीन, तेलंगाना में अरबिन्द लिम्बावली, उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत को ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *