• Thu. Jul 2nd, 2026

सराज कांग्रेस के महासचिव भाजपा में शामिल

Byjanadmin

Jan 10, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां सराज विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के महासचिव नागेश्वर सिंह ने मुलाकात की और अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। नाचन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें संगठन द्वारा पूरा सम्मान दिया जाएगा और पार्टी में उनकी भागीदारी क्षेत्र में विकास गतिविधियों को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *