• Fri. Jan 30th, 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर बने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Byjanadmin

Jan 10, 2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राठौर की नियुक्ति की

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राठौर की नियुक्ति की है। छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले कुलदीप राठौर महाविद्याल में निर्वाचित अध्यक्ष रहे हैं। उसके बाद राठौर कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई में आए। राठौर 6 साल तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहे। उसके बाद राठौर ने युवा कांग्रेस का नेतृत्व किया। कांग्रेस कमेटी में एक दशक तक प्रदेश महासचिव और मुख्य प्रवक्ता के रूप में काम किया। दिल्ली में हिमाचल के तीन नेताओं के नामों पर चर्चा हुई । इनमें कुलदीप राठौर के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और विधायक हर्षवर्धन चौहान थे। राठौर के नाम पर हिमाचल से सभी कांग्रेस नेता सहमत थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाने की कई बार वकालत कर चुके थे ।सूत्रों के अनुसार कुलदीप राठौर के नाम की पैरवी सुक्खू ने भी की । हालांकि कांग्रेस के नेता अधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। यह अलग बात है कि पूर्व में वीरभद्र का राठौर के साथ भी 36 का आंकड़ा रह चुका है। जब राठौर विद्या स्टोक्स के खास सिपाहसलारों में माने जाते थे। राठौर युवा कांग्रेस के समय से ही आनंद शर्मा के करीबी भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *