• Sat. May 9th, 2026

जिला में स्थापित हुआ मतदाता हेल्पलाईन केन्द्र – विवेक भाटिया

Byjanadmin

Jan 14, 2019


जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
बिलासपुर में लोगों की सुविधा के लिए मतदाता हेल्पलाईन को स्थापित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने देते हुए बताया कि आम जन की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में जिला सम्पर्क केन्द्र (District Contact Centre), मतदाता हेल्पलाईन (Voter Helpline) के रूप में स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका टोल फ्री दूरभाष नंबर “1950” है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सम्पर्क केन्द्र (मतदाता हेल्पलाइन) से कोई भी नागरिक मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने, मतदाता पहचान पत्र व निर्वाचनों से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की सूचनाएं व सुझाव प्राप्त कर सकते है तथा कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *