हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी विशाल जगोता ने बांटे इनाम
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सांसद स्टार खेल महाकुंभ के तीसरे चरण में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खुल्लवीं की टीम विजेता रही है। इस टीम ने फाइनल में नकराना को हराया। नकराना टीम ने 87 रन की पारी खेली और खुलवीं की टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। समापन समारोह के दिन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी व जिला के संयोजक विशाल जगोता ने विशेष रूप से शिरकत की और टीमों को नगद व मेन ऑफ द मैच ईनाम भी दिए। जीतने वाली टीम को 11 हजार रूपये, रनर अप को 5100 रूपये तथा तीसरे स्थान वाली टीम को 2100 रुपये की राशि के साथ किट का सामान भी दिया गया। तीसरे स्थान पर बैहल की टीम रही। जीतने वाली टीम का चयन लोकसभा स्तर पर होने वाले मुकाबलों के लिए कर लिया गया है। जगोता ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर का यह प्रयास सराहनीय है क्योंकि युवाओं को खेल से जोड़ना जहां उन्हें नशे से दूर रखता है। वहीं इस प्रयास से गांवों की प्रतिभाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है। समापन समारोह में नयना देवी ब्लॉक के संयोजक सुनील शर्मा, बस्सी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान खेम चन्द, उपप्रधान चमनलाल, संसार चन्द, गुरदीप भारद्वाज, देवेन्द्र, सुमित शर्मा, लालचन्द चौहान व ज्ञान चौधरी सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

