• Sat. May 9th, 2026

नरेन्द्र बरागटा ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की

Byjanadmin

Jan 18, 2019

ऊपरी शिमला क्षेत्र में बड़े स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना के लिए आग्रह

जनवक्ता ब्यूरो शिमला
मुख्य सचेतक एवं विधायक नरेन्द्र बरागटा ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों तथा बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ऊपरी शिमला क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित एक बड़े स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना के लिए केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया। उन्होंने अवगत करवाया कि समुचे क्षेत्र में बड़े अस्पताल की सुविधा का अभाव है, जहां अपघात तथा अन्य गम्भीर बीमारियों का उपचार किया जा सके। ऐसे मामलों में मरीजों को शिमला रैफर करने की आवश्यकता पड़ती है, जो काफी दूर है और बहुमूल्य समय बर्बाद होता है। जे.पी. नड्डा ने आश्वासन दिया कि इस मांग पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा तथा उपयुक्त स्थान पर इस प्रकार का स्वास्थ्य संस्थान खोलने की सम्भावना का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *