• Sat. May 9th, 2026

बिलासपुर पुलिस ने चिटटे के साथ पकड़े चार युवा

Byjanadmin

Jan 18, 2019

खैरियां गांव के पास ली तलाशी में मिला 2.69 ग्राम चिट्टा

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर शहर और आस पास के इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी और युवाओं द्वारा इसके प्रयोग की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। हालांकि एसपी अशोक कुमार के निर्देशों पर बिलासपुर जिले की पुलिस ने ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने का भरसक प्रयास किया है। ऐसे में पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इसी तरह का मामला शुक्रवार को नजर आया जब खैरियां गांव के पास नशीले पदार्थ चिट्टे के साथ पुलिस ने चार युवाओं को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसारइस मामले में मुकेश कुमार निवासी गांव खैरिया, अंकित गांव बामटा, सन्नी बनियाल निवासी गांव चोलथरा सरकाघाट व एनीथिंसत ललरांग निवासी चंडीगढ़ को दोषी पाया गया है। इनसे तलाशी के दौरान 2.69 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। सदर थाना पुलिस प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है। इस बारे में पुलिस ने अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि अपने बच्चे में अगर किसी भी तरह का परिवर्तन देखें तो पुलिस को अवश्य सूचना दें ताकि समय रहते उन्हें सुधारा जा सके। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *