• Sat. May 9th, 2026

एक ईंट शहीद के नाम अभियान के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने किया अंशदान

Byjanadmin

Jan 20, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश के सभी मंत्रियों ने एक ईंट शहीद के नाम अभियान के अंतर्गत सरिया खरीदने के लिए 11-11 हजार रुपये का अंशदान किया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने शनिवार को यहां इस अभियान के संयोजक संजीव राणा को अपनी तरफ से धनराशि प्रदान की।
एक ईंट शहीद के नाम अभियान के सदस्य कैप्टन क्षीतिज शर्मा, अनिल अंगरिश और विशाल उपमन्यु भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *