• Sat. May 9th, 2026

सरस्वती विद्या मंदिर घागस में वार्षिक समारोह का आयोजन

Byjanadmin

Jan 20, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, बिलासपुर
सरस्वती विद्या मंदिर घागस में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत डीजीपी आईडी भंडारी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि विद्या भारती के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राजेंद्र कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं हिमाचल शिक्षा समिति के संरक्षक ठाकुर अच्छर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मु यतिथि सेवानिवृत डीजीपी आईडी भंडारी ने शिक्षा क्षेत्र में विद्या भारती एवं हिमाचल शिक्षा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्या भारती पूरे भारत वर्ष में भावी पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने बच्चों को जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक राजकुमार ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *