• Sat. May 9th, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ 25 जनवरी को बिलासपुर में : कमलेन्द्र कश्यप

Byjanadmin

Jan 23, 2019

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

जिला कांग्रेस अध्यक्षकमलेन्द्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ जिला कांग्रेस की बैठक में 25 जनवरी 2019 शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यलय इंदिरा भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे व मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यकम में तमाम पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, व पूर्व कांग्रेस सरकार में रहे सभी निगमों बोर्डों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य व सभी जिला पार्षद, नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सभी प्रधान उपप्रधान, वार्ड पंच कांग्रेस समर्थित व जिला कांग्रेस व सभी पांचों ब्लॉकों, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, कांग्रेस अनिसूचित जाति सेल, ओबीसी सेल, अल्पसंख्यक सेल, किसान कांग्रेस, पंचायती राज कांग्रेस , कांग्रेस कांग्रेस पेंशन सेल, कांग्रेस लीगल सेल, कांग्रेस खेल विभाग, कांग्रेस बुद्धिजीवी सेल, कांग्रेस व्यापार सेल व इंटक सहित कांग्रेस पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अनुरोध किया है कि अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं। इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनावों के बारे में चर्चा होगी और अन्य राजनैतिक गतिविधियों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *