• Thu. Jul 9th, 2026

हर वर्ग और क्षेत्र को लाभ पहुंचाने वाला है बजट: धूमल

Byjanadmin

Feb 1, 2019

पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट 2019-20 को बताया अद्वितीय और सराहनीय; प्रधानमन्त्री और वित्त मंत्री को दी बधाई

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी की सरकार में वित्त मंत्री पियूष गोयल द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट 2019-20 की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने इस बजट को अद्वितीय और सराहनीय करार दिया है| बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आज तक सबसे बढ़िया बजट है और समाज के प्रत्येक वर्ग को राहत देने का प्रयास मोदी सरकार द्वारा किया गया है| इस बजट को सर्वस्पर्शी कहा जा सकता है|
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना लाई गयी है जिसके तहत 75 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया गया है, और इस योजना के तहत देश के प्रत्येक किसान, जिसके पास दो एक्कड़ से कम जमीन है, के खाते में प्रति वर्ष छ: हज़ार रूपए एक सुनिश्चित आय के तौर पार जमा हो जाया करेंगे| यह रकम हर चार महीने बाद 2000-2000 रूपए कर के उनके खाते में जमा होगी|
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में इसी प्रकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, श्रमिकों के हितों का भी ध्यान रखा गया है| उनके लिए भी 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद 3000 रूपए की पेंशन का प्रावधान रखा गया है|
पूर्व सीएम ने कहा कि बजट में सबसे बड़ी राहत मध्यम वर्गीय लोगों को दी गयी है| इन्कम टैक्स देने वाले लोगों को इन्कम टेक्स रिबेट की सीमा ढाई लाख रूपए से बढ़ा कर पांच लाख कर दी गयी है, यह इन्कम टेक्स एक्षम्प्शन के क्षेत्र में इतिहास का सबसे बड़ा जम्प है| इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं दी गयी| स्टैंडर्ड डिडक्शन और जमा पूंजी पर मिलने वाले ब्याज पर टेक्स राहत को देखा जाए तो लगभग सात लाख तक कि इन्कम पर कोई टेक्स नहीं लगेगा|
मझोले व्यापारियों को बजट में दी गयी राहत की प्रशंषा करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी भी टर्न ओवर की लिमिट बढ़ा दी गयी है| आज समाज का कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो यह कह सके कि पेश किये गये बजट में उनको कोई लाभ नहीं मिला है| ऐसा बजट प्रस्तुत करने पर पूर्व सीएम ने प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी और वित्त मंत्री पियुष गोयल को बधाई दी| पूर्व मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि समाज का प्रत्येक वर्ग इस बजट से राहत महसूस करेगा|
प्रो० धूमल ने कहा कि बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है और उनको प्रधानमन्त्री किसान सम्मान योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष छ: हज़ार रूपए की सहायता, उनको किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने पर ब्याज में 2 प्रतिशत की कमी और समय पर ऋण लौटाने पर तीन प्रतिशत और ब्याज में माफ़ी किसानों को बहुत राहत देने वाला है| यह एक ऐसा काम हुआ है कि जिसके दूरगामी लाभ होंगे, किसान भी आर्थिक तौर पर सुदृढ़ होगा और आगे बढ़ेगा|
प्रो० धूमल ने बजट में रक्षा क्षेत्र को दिए गये बजट की सराहना करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए जो 3 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है वह भी ऐतिहासिक है, पहली बार देश की सुरक्षा के लिए इतना बड़ा बजट रखा गया है| भूतपूर्व सैनिकों का, वर्तमान सैनिकों का और उनके हितों का पूरा ध्यान इससे रखा जाएगा| प्रो० धूमल ने कहा कि देश का किसान और जवान जब प्रसन्न होगा तो देश भी सुदृढ़ होगा और विश्व शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *