मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के 192 कनेक्शन किए आवंटित
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
लाडा घाट में चार पंचायतों के मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के 192 कनेक्शन भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा द्वारा सैनी गैस ऐजेंसी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आवंटित किए। मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे देश में आये या प्रदेश में हमेशा गरीबो के हितों की रक्षा करती है और गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाती है। गरीब परिवार की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लेन के उद्देश्य से केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना प्रदेश सरकार ने शुरू की है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 6:30 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार खरी गरीब वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में ने सबका साथ सबका विकास के लिए नियम के चलते हुए नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 3 पेयजल योजनाओं के लिए 1 करोड 63 लाख स्वीकृत किए गए हैं जबकि सिंचाई योजना के लिए कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक से स्वीकृत किए गए हैं इसके अतिरिक्त सड़क मार्गों को अपग्रेडेशन करने के लिए 19 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं उन्होंने कहा कि नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास योजनाएं भाजपा की प्रदेश सरकार से स्वीकृत करवाना उनका दायित्व है जिसे वह निभा रहे हैं।आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की !इस मौके पर नैना देवी मंडल के महामंत्री प्रेम सिंह ,सुरेंद्र भारती ,संत राम कौंडल ,अरुणा ,रामलाल ,जयप्रकाश ,जोगेंद्र चंदेल ,रूपलाल ,रोशन लाल, राजकुमार ठाकुर, टेकचंद सैनी विशेष रूप से उपस्थित थे

