• Sun. May 10th, 2026

41वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष हैंडबॉल स्पर्धा के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन सुंदरनगर में

Byjanadmin

Feb 8, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
आगामी 23 से 28 फरवरी तक तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में होने वाली 41वीं राष्ट्रीय वरिष्ठ पुरुष हैंडबॉल स्पर्धा के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय के हैंडबॉल मैदान में 11 फ़रवरी को प्रातः11 बजे आयोजित किया जाएगा । चयन प्रक्रिया में प्रदेश के किसी भी जिला के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं । खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में स्किल एवम फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। चयन समिति में अशोक कुमार, अशोक गौतम, अरुण सैनी तथा रफ़ीक़ अहमद शामिल होंगे। सभी इच्छुक खिलाड़ी हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र के साथ तय समय तथा स्थान पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
यह जानकारी प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *