• Sun. May 10th, 2026

उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन

Byjanadmin

Feb 10, 2019

नवीन सोनी प्रधान, अभिषेक सोनी महासचिव

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर में रंगमंच की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रंगकर्मी अभिषेक डोगरा ने की। बैठक में रंगमंच व सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पुरानी कार्यकारिणी भंग करते हुए सर्व समिति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नवीन सोनी को प्रधान, अभिषेक सोनी को महासचिव और उस्मान शेख को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि शेष कार्यकारिणी गठित करने का जिम्मा प्रधान व महासचिव को सौंपा गया। इसके अलावा ग्रुप द्वारा पिछले 3 सालों से की जा रही गतिविधियों का ब्यौरा भी रखा गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। नवनियुक्त प्रधान नवीन सोनी ने बताया कि उड़ान थिएटर ग्रुप लगातार सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहा है और जो जिम्मा उन्हें सौंपा गया है, वह उसे ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही बिलासपुर व हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाएगा। रंगमंच की गतिविधियों को लेकर शुरू की गई उड़ान थिएटर ग्रुप की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। बिलासपुर में लगातार नाटकों का मंचन किया जाएगा ।
वही, महासचिव अभिषेक सोनी ने बताया कि ग्रुप में पुराने कलाकारों के साथ साथ नए कलाकारों को भी जोड़ा गया है। इस अवसर पर शिवांगी रघु, मन्नत कपिल, कर्ण, अंशुल, गौरी, आकाश, मिलाप शर्मा, बेब मान्या, अमन त्रिवेदी, पारस गौतम व अर्जुन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *