भ्रष्टाचार में फंसे मां बेटा बेल पर हैं या नहीं
यही नहीं उनके जीजा भी भ्रष्टाचार में फंसे
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा तथा महामंत्री राम कुमार शर्मा व भीम चंदेल ने कहा ने कांग्रेस से पूछा है कि भ्रष्टाचार में फंसे मां बेटा बेल पर हैं या नहीं यही नहीं उनके जीजा भी भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं। कांग्रेस आज से नहीं नेहरू के समय से घोटाले करती आ रही है। उन्होंने पूछा है कि कांग्रेस के नेता किस मुंह से भाजपा नेताओं पर तथ्य इन आरोप लगाते हैं जबकि उनके खुद के हाथ दलाली और भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पूछा है कि यह बताएं कि अगस्ता के बिचोलिये ने राहुल सोनिया का नाम क्यों लिया? नेशनल हेराल्ड केस में प्रॉपर्टी पब्लिक प्रॉपर्टी को पर्सनल बनाकर सैंपल रुपए का घोटाला करने वाले राहुल सोनिया को किया न्यायालय क्यों फटकार लगा रहा है ?क्या इनकम टैक्स में के करोड़ों रुपए की मां बेटे की नहीं देने हैं? देश में जितने भी बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं उसकी जननी कांग्रेस का गांधी परिवार है कांग्रेस ने 60 सालों तक देश को खूब जमकर लूटा है ।कांग्रेस की सरकारों के तहत घोटालों की सूची इतनी लंबी है कि कभी खत्म नहीं होती। आत्महित और घोटालों की घोटाले कांग्रेस का हिस्सा बन गए थे ।आजादी के बाद के समय से ही देश देश में घोटालों का नाम का बीज बो दिया था ।1948 में ही जीप घोटाला सबके सामने आ गया था। मारुति कंपनी बनने से पहले एक घोटाला हुआ था जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम आया मामले में पैसेंजर कार बनाने का लाइसेंस देने के लिए संजय गांधी की मदद की गई थी। 1987 में स्वीडन की कंपनी व बोफोर्स ए बी से रिश्वत लेने के लिए के मामले में राजीव गांधी समेत कई बड़े नेता फंसे का मामला था। 2012 में कोयला घोटाला हुआ जिसमें 186000 करोड रुपए का सरकार ने निजी और सरकारी कंपनियों को गलत तरीके से आवंटित किया गया। कांग्रेस पार्टी की घोटालों की लिस्ट इतनी लंबी है 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला , वक्व बोर्ड जमीन घोटाला ,कॉमनवेल्थ घोटाला ,सहारा हाउसिंग बोर्ड घोटाला ,तेलगी घोटाला, सत्यम घोटाला, शारदा घोटाला ,एन एस इ एल घोटाला ,सिक्योरिटी घोटाला , महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले कॉंग्रेस की चरित्र और नियत को बखूबी उजागर करते है। उन्होंने कहा कि अनुराग के नेतृत्व में आज हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र में विकास की नई बुलंदियों को छुआ है और बार भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता लोकसभा चुनाव में अनुराग को रिकॉर्ड मतों से संसद भेजने का मन बना चुकी है।

