• Sun. May 10th, 2026

हमीरपुर जिले में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त

Byjanadmin

Feb 11, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी बस हमीरपुर से परवाणू जा रही थी। हमीरपुर ऊना रोड पर लठियानी के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक व्यक्ति के घायल होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ब्रेक न लगने से हादसा हुआ। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *