फिक्सड जमा राशि पर बहुत अच्छा ब्याज दे रहा दि परवाणु अर्बन सहकारी बैंक
बैंक ने एक बहुत ही आकर्षक लखपति तथा मिलेनियम आर.डी.स्कीम चालू की
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
आज दि परवाणु अर्बन सहकारी बैंक सीमित की बिलासपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक ओ.पी. शर्मा ने डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंगर बिलासपुर के स्टाफ के साथ बैठक की तथा बैंक की विभिन्न जमा स्कीमों, ऋण स्कीमों तथा बैंक की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक आजकल फिक्सड जमा राशि पर बहुत अच्छा ब्याज दे रहा है जोकि एक वर्ष से लेकर दो वर्ष से कम की अवधि के लिये अधिकतम है जिसका वार्षिक दर साधारण नागरिकों के लिये 8.25 प्रतिषत, नाबालिगों व भूतपूर्व सैनिकों केे लिये 8.50 प्रतिशत तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिये 8.75 प्रतिशत है। शर्मा ने बताया कि बैंक ने एक बहुत ही आकर्षक लखपति तथा मिलेनियम आर.डी.स्कीम चालू की है इस स्कीम के अन्तर्गत साधारण नागरिकों को हर महीने क्रमशः 1360/-रू. व 13550/-रू. 60 महीने तक जमा करने पर 8 प्रतिषत वार्षिक ब्याज दर से क्रमशः 100452/-रू. तथा 1000828/-रू. मिलेंगे। वरिष्ठ नागरिकों तथा नाबालिगों व भूतपूर्व सैनिकों को क्रमषः 60 महीने की अवधि का 8.50 प्रतिशत तथा 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। शर्मा ने बताया कि उनके बैंक की लखपति आर.डी. स्कीम बहुत ही लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंक में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत ऋण की सुविधा है तथा बैंक में कम किराए पर लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहिन्द्र सिंह ठाकुर तथा स्टाफ सदस्यों ने बैंक की स्कीमों के बारे में काफी रूचि दिखाई तथा बैंक से जुड़ने की इच्छा जाहिर की।

