• Mon. May 11th, 2026

कभी सोचा नहीं था कि सीएम इतनी बडी जिम्मेदारी सौंपेगे-अशोक

Byjanadmin

Feb 13, 2019

जो मानदेय मिलेगा उसको भी लगा देंगे गौ सेवा में

दून विस पहुंचने पर सामाजिक संगठनों किया स्वागत

गौ सेवा व संरक्षण संर्वधन में कोई कसर नहीं छोडेंगे

जनवक्ता ब्यूरो, बददी
प्रदेश के नवगठित गौवंश संरक्षण एवं संर्वधन आयोग के पहले उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सड़कों पर गौवंश बेसहारा नहीं दिखेगा, इसके लिए वह पूरे प्रदेश का दौरा करके संबंधित विभाग के अधिकारियों से गौ अ यारण्य के लिए भूमि तलाशने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि नालागढ़ के हांडाकुंडी के गौ अभयारण्य का जल्द ही सीएम जयराम ठाकुर से शिलान्यास करवाया जाएगा। अशोक शर्मा ने कहा कि उन्होंने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम उन्हें इतनी बड़ी जि मेदारी सौंपेंगे, लेकिन वह उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा बुधवार को मलकूमाजरा में श्री हरे कृष्णा गौशाला परिसर में उनके सम्मान में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले शिमला से बद्दी पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय लोगों ने उन्हें जो स मान दिया है, उसका कर्ज तो वह अदा नहीं कर पाएंगे, लेकिन वह सरकार और लोगों को यह भरोसा अवश्य दिलाना चाहेंगे कि इस कर्ज को गाय माता की सेवा करके अवश्य उतारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर और दून के विधायक परमजीत सिंह ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस भरोसे को हमेशा कायम रखेंगे और गौ माता की सेवा अपना जीवन लगा देंगे। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश सरकार द्वारा उपाध्यक्ष के नाते उन्हें जो भी मानदेय दिया जाएगा वह पूरा गायों की सेवा के लिए अर्पित किया जाएगा। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों व प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र में गौ अभयारण्य बनाने के लिए भूमि का चयन करके उन्हें सूचित करें ताकि पूरे प्रदेश में जल्द से जल्द बेसहारा गौवंश को आश्रय दिलाया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार ने गौ अभयारण्य के लिए 3 से 5 करोड़ रुपये का प्रावधान कर दिया है, केवल लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं के लिए भूमि आबंटन की प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। इससे पहले नालागढ़ ट्रक यूनियन के प्रधान विद्यारत्न चौधरी, कैप्टन डीआर चंदेल, राम सिंह सैणी, दभोटा गौशाला के संचालक बकशी चंद, गौवंश आयोग के सदस्य देवराज चौधरी, मलपुर पंचायत के प्रधान पोलाराम चौधरी आदि ने अपने संबोधन में अशोक शर्मा को आयोग का उपाध्यक्ष बनाने के लिए सीएम की दूरदर्शिता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने एक ऐसे गैर राजनीतिक व्यक्तित्व को आयोग की जि मेदारी सौंपी है और जो पिछले दो दशक से निस्वार्थ भाव से गौवंश की सेवा में जुटे हुए हैं और मलकूमाजरा की हरे कृष्णा गौशाला में करीब चार सौ गायों का पालन कर रहे हैं। वहीं, हिंद मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष मेला राम चंदेल और हेरिटेज फारमर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन देव आनंद गौतम ने अशोक शर्मा की नियुक्ति के लिए सीएम जयराम ठाकुर, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *