• Mon. May 11th, 2026

नालागढ प्रैस क्लब भी चलेगा चलेगा एचपीजेए के संग

Byjanadmin

Feb 15, 2019

आठ लोग बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जगत बैंस बने इलैक्ट्रानिक मीडीया के प्रदेश प्रभारी

जनवक्ता ब्यूरो, नालागढ़

नालागढ़ के पत्रकारों की एक बैठक विश्रामगृह नालागढ़ में हुई जिसमें हिमाचल प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा विशेष तौर तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रैस क्लब नालागढ़ ने एच.पी.जे.ए का दामन थाम लिया। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष का नालागढ़ पहुंचने पर नालागढ़ के पत्रकारों ने स्वागत किया। पत्रकारों ने कहा कि हमें खुशी है कि पहली बार प्रदेश पत्रकार संघ का अध्यक्ष नालागढ़ उपमंडल से बना है। हम सब तन मन धन से इस संगठन को मजबूत बनाने लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर पत्रकारों ने मीडीया जगत से जुडे विभिन्न मुददे पत्रकारों ने उठाए जिसमें प्रमुख तौर पर उपमंडल पर दो व जिला स्तर पर तीन पत्रकारों को मान्यता देना, पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना व अन्य राज्यों की तर्ज पर पेंशन देना प्रमुख तौर पर शामिल है। बाद में सर्वस मति से पत्रकार सलीम कुरैशी, सतविंद्र सिंह सैणी, रुपकुमार शर्मा, मनीष पाल व जसविंद्र सैणी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। महिला विंग की कमान नयना वर्मा को सौंपी गई। इलैक्ट्रानिक्स मीडीया प्रभारी की प्रांत की कमान जगत बैंस को सौंपी गई वहीं सोशल मीडीया एचपीजेए के प्रभारी राजेश परमार देखेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्यों में नराता राम ठाकुर, मुनीष शर्मा व तरुण गुप्ता को लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा कि अभी तक तीन माह में वह तीन जिलों का दौरा कर चुके हैं जिसमें लगभग एक दर्जन प्रैस क्लब उनसे जुड चुके हैं। जून के अंत तक पूरे प्रदेश का दौरा करके सीएम को पत्रकारों का मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होने कहा कि एचपीजेए पूरे प्रदेश में पत्रकारों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाएगी और शीघ्र ही अधिवक्ताओं का पैनल जारी करेगी। इसके अलावा पत्रकारों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही हैल्पलाईन जारी की जाएगी तथा बद्दी में प्रदेश के पत्रकारों के लिए विश्राम स्थल का निर्माण किया जाएगा जिसमें उनको ठहरने की निशुल्क प्रदान की जाएगी।

पत्रकार संगठनों में हो लोकतंत्र-नराता राम

नालागढ प्रैस कलब के संरक्षक नराता राम ठाकुर ने कहा कि प्रैस के संगठन लोकतांत्रिक व संवैधानिक तरीके से चलने चाहिए। प्रदेश में ऐसे कई संगठन है जिनके अध्यक्ष कई कई दशकों से पद से चिपके हुए हैं। उन्होने कहा कि सोसाईटी एक्ट के तहत तीन साल में चुनाव करवाने जरुरी है नहीं तो संगठन की मान्यता स्वत: ही समाप्त हो जाती है। उन्होने कहा कि पहले हमारे संगठनों में लोकतंत्र कायम हो तभी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाना वाला मीडया दूसरों को आईना दिखा सकता है।

बजट की सराहना की-

प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए बजट में पत्रकारों हितार्थ घोषणाओं के लिए जयराम सरकार का आभार जताया। सभी ने कहा कि लैपटाप उपमंडल स्तर के पत्रकारों को देने चाहिए थे और पत्रकार -पत्रकार में भेदभाव समाप्त होना चाहिए। हरियाणा की तर्ज पर पेंशन लागू की जानी चाहिए ताकि पत्रकार जीवन के अंतिम चरण में स मानपूर्वक जीवन जी सके।

ये रहे उपस्थित

-इस अवसर पर प्रैस क्लब नालागढ़ के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, महामंत्री सतविंद्र सिंह सैणी, कैशियर रुपकुमार, उपाध्यक्ष मनीष पाल, जगत बैंस, जसविंद्र सैणी, संरक्षक नराताराम ठाकुर, अनिल कपूर, गुरजीत सिंह, राजेश परमार, योगेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुरेंद्र सिंह, आरती शर्मा, शिव प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *