
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय बिलासपुर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नलवाड़ी मेले 2019 में आयोजित होने वाली खेलो में राज्य स्तरीय कब्बडी पुरुष व महिला का आयोजन दिन में तो होगा ही लेकिन कुछ मैचों की व्यवस्था फलड लाइट में रात को भी की गई है। यह आयोजन जिला मुख्यालय पर स्थित कहलूर खेल परिसर लुहणू में दो दिन 19 व 20 मार्च को होगा। राज्य
स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता का शुभारम्भ एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार करेंगे। राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त विवेक भाटिया द्वारा किया जायेगा । राज्य स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को क्रमशः 31 हजार व 21 हजार रूपयों का नकद पुरस्कार दिया जायेगा महिला वर्ग प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को क्रमश 21 हजार व 15 हजार रूपयों का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। इस मौके पर अजय ठाकुर पदम श्री अवार्डी और प्रियंका नेगी परशुराम अवार्डी को भी समानित किया जायेगा। यह जानकारी श्याम लाल कौडल जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जिला बिलासपुर ने दी।
