• Tue. Jun 30th, 2026

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ‘बूथ लेवल मैनेजमेंट’ और ‘चुनाव तैयारी प्रबन्धन’

Byjanadmin

Mar 31, 2019

डडोर में आयोजित की गई बल्ह ब्लाक कांगेस कमेटी की प्रशिक्षण कार्यशाला

बल्ह विधानसभा के 100 बूथों के हर बूथ से 5 बूथ इंचार्ज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई : रजनीश सोनी


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आज बल्ह ब्लाक कांगेस कमेटी की ‘बूथ लेवल मैनेजमेंट’ और ‘चुनाव तैयारी प्रबन्धन’ की प्रशिक्षण कार्यशाला डडोर में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कांग्रेस स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने शिरकत की । मीडिया प्रभारी रजनीश सोनी ने प्रेस में जानकारी दी कि बल्ह विधानसभा के 100 बूथों के हर बूथ से 5 बूथ इंचार्ज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शिमला से आये मुख्य परीक्षकों ,जिसमे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एव बल्ह प्रभारी प्रदीप वर्मा, मास्टर ट्रेनर वीरेन्द्र सूद, सुमेर शर्मा, सुशील कुमार,देवेंद्र कवर ने लोकसभा चुनावो के संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश दिए एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव और बूथ प्रबन्धन के जरूरी टिप्स दिये और विस्तार में बताया कि किस तरह बूथ स्तर पर स्थानीय मुद्दों और राष्ट्रीय मुद्दों पर समन्वय स्थापित करना है । केंद्र की मोदी सरकार फेल दिख रही है और राफेल डील, नोटबन्दी, दो करोड़ को रोजगार देने , बुलेट ट्रेन, स्मार्ट सिटी जैसे मुद्दों पर बैकफुट पर नज़र आ रही है। कहाँ गए 70 राष्ट्रीय मार्ग वर्तमान बीजेपी सांसद की नाकामियां जनता के बीच लेकर जाए, सोशल मीडिया में क्या भाषा उपयोग में लानी है, चुनावो में मुद्दों को कैसे भुनाया जाए, किस तरह वर्तमान सांसद ने सांसद निधि खर्च करने में बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भेदभाव किया और पांच वर्षी में केवल 2 लाख प्रति पंचायत राशि वितरित की है। उनके कार्यकाल में यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है ।
बल्ह में फ़ॉर लेन का कार्य न होना , नेर चौक मेडिकल कालेज न चलाया जाना और ज़िला क्षेत्रीय हसपताल खाली करके नेर चौक में डाक्टर लाये गए और मंडी हॉस्पिटल का आधार खत्म किया गया जो एक नाकामी का विषय है तथा बल्ह में एयरपोर्ट का मुद्दा तो महज जुमला साबित है । प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एव पुर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि 20 वर्षों से बल्ह में जो भी विकास कार्य हुए है वह उन्ही के प्रयासों का नतीजा है और बल्ह में पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में ही वीरभद्र सिंह की सरकार में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पण्डित सुख राम और वीरभद्र सिंह के साथ चलने से निश्चित ही मंडी की सीट कांग्रेस की झोली में आएगी। बल्ह कांग्रेस एकजुट होकर भारी बढ़त लेकर दिखाएगी तथा वर्तमान बल्ह के बीजेपी विधायक गांधी भी नाकाम साबित हुए और क्षेत्र की जनता हताश है बल्ह में सरकारी कार्यालय में स्टाफ की कमी है और मुख्यमंत्री का जिला होने के बावजूद भी कुछ नहीं हो पाया है। बल्ह की जनता को एहसास हो चुका है कि केवल मात्र कांग्रेस ही जनता की हितेषी पार्टी है और जिसका जवाब वह आगामी चुनावों में देगी। मास्टर ट्रेनर्स ने सभी बूथ स्तर के इंचार्ज से लिखित में सुझाव मांगे और कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनावों में कमर कसने को कहा।
बल्ह कांग्रेस कमेटी पुरी तरह एकजुट हौ और कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर काम करेगी और बल्ह से रिकॉर्ड मतों की लीड दर्ज करेगी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव गुलेरिया, ज़िला मंडी महिला अध्यक्ष सुमन चौधरी, शशि शर्मा, दिनेश नॉयक, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, युंका महासचिव रिम्पल चौधरी, योगेश सैनी, नवनियुक्त युंका प्रमुख खेम सिंह, ओबीसी सेल के अध्यक्ष हीरा सिंह, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष पवन ठाकुर , महामंत्री महेंद्र गुप्ता, सागर कमल, जगत पाल, चमन राही, राजेन्द्र मोहन, ओम प्रकाश सैनी, किशन बंसल, आदि करीब 500 बूथ इंचार्ज और कार्यकर्ता उपस्थित हुए और सफल ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *