• Tue. Jun 30th, 2026

हरलोग पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी खंड समन्वयक नियुक्त

Byjanadmin

Mar 31, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में बिलासपुर हरलोग पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी को खंड समन्वयक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाए। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कमलेश कुमारी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न औहदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। वहीं प्रवक्ता संतोष वर्मा ने बताया कि कमलेश कुमारी की ताजपोशी से बिलासपुर कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी तथा नए रक्त का संचार होगा। उन्होंने बताया कि जनसेवा में सदैव तल्लीन रहने वाली कमलेश कुमारी की पार्टी के प्रति वफादारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें खंड समन्वयक बनाया है। कमलेश कुमारी ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह इसके लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व के साथ जिलाध्यक्ष बंबर ठाकुर का भी आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेवारी की कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *