• Tue. Jun 30th, 2026

प्रदेश में भाजपा चारों सीटें जीतेगी : महेश सपहिया

Byjanadmin

Mar 31, 2019

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सपहिया जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर जिला महामंत्री पुनीत शर्मा ने संयुक्त बयान मे कहा कि प्रदेश में भाजपा चारों सीटें जीतेगी जबकि हमीरपुर लोकसभा के अनुराग ठाकुर चौका लगाएंगे और जीत का रिकार्ड बनाएंगे हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी के पास न तो नेता है ना नीति है और न ही अच्छी नियत है इनके पास चुनावों लड़ने के लिए भी प्रत्याशी नहीं है हिमाचल कांग्रेस अपने सबसे बुरे समय से गुजर रही है जबकि भाजपा के नेता वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है प्रदेश में हर वर्ग चाहे व किसान बागवान कर्मचारी मजदूर सभी को सरकार ने नई नई योजनाएं दी है प्रदेश में हर वर्ग के लोगों का मान सम्मान बड़ा है महंगाई व भ्रष्टाचार पर रोक लगी है इसके साथ हमीरपुर लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने अपने स्तर पर सांसद स्वास्थ्य योजना से लगभग 95000 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांचा जो कि एक रिकॉर्ड है इसके साथ 115000 लोगों को इस योजना के माध्यम से दवाइयां भी फ्री दी गई दूसरी सफल योजना में युवा खेल महाकुंभ में प्रति हजार युवाओं को सम्मानित किया गया तीसरी सफल योजना में मैट्रिक व प्लस टू में टॉप कर रहे छात्रों को भारत दर्शन के लिए भेजा गया यह सिर्फ और सिर्फ अनुराग ठाकुर ही कर पाए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *