• Tue. Jun 30th, 2026

श्री भगवान दत्तात्रेय 25वां महोत्सव 13 और 14 अप्रैल को

Byjanadmin

Apr 1, 2019

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
उना की कुष्ठ आश्रम सोसायटी द्वारा श्री भगवान दत्तात्रेय 25वां महोत्सव 13 और 14 अप्रैल को धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रधान मोहसिन अंसारी ने बताया कि इस दिन अखंड कीर्तन और रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ एवं कीर्तन सुबह 10:00 बजे आरंभ होगा और 14 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ का भोग होगा । उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को ही 12:00 बजे दोपहर के बाद प्रसाद वितरण एवं सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया है । उन्होंने बताया कि श्री भगवान दत्तात्रेय महोत्सव का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से किया जा रहा है। उन्होंने सभी से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *