• Wed. Feb 4th, 2026

मतदाताओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगी ‘वोटर हेल्पलाइन’ : देवेश कुमार

Byjanadmin

Apr 6, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने आज यहां बताया कि मतदाताओं को चुनाव संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने वोटर हेल्पलाइन को अपग्रेड किया है। आयोग निरन्तर सूचना प्रौद्योगिकी को अपडेट कर रहा है जिससे लोकसभा चुनावों के दौरान 87.5 करोड़ मतदाताओं तक जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि आयोग की ‘वोटर हेल्पलाइन’ ऐप में सुधार लाए गए हैं जिसके माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उम्मीदवार के बारे में दी गई जानकारी मतदाता को मिल सकेगी। इस ऐप में सुधार से मतदाता अब उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार की सूची की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ऐप की विशेषता यह है कि इसके माध्यम से संसदीय अथवा विधानसभा क्षेत्र, चुनाव चरण, राज्य सम्बन्धी वर्गीकृत जानकारी मतदाता को सुलभ होगी।
देवेश कुमार ने बताया कि इस ऐप से मतदाता अपने स्मार्ट फोन पर ऐफिडेविट (शपथ-पत्र) तथा काउंटर ऐफिडेविट पढ़ने के अतिरिक्त उन्हें डाउनलोड भी कर सकेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन की स्वीकृति, अस्वीकृति, नामांकन वापिस लेना तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की अन्तिम सूची सम्बन्धी वर्गीकृत जानकारी भी इस ऐप पर उपलब्ध होगी। यह मोबाईल ऐप अभी एन्ड्रॉयड फोन पर उपलब्ध है तथा शीघ्र ही यह आई.ओ.एस. पर भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *